भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता का आया बयान, कही ये बड़ी बात

Edited By Manisha rana, Updated: 11 May, 2025 12:29 PM

lieutenant vinay narwal father statement on india pakistan ceasefire

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश ने कहा कि 22 अप्रैल को जो कायराना हमला हुआ था जिसमें मेरा बेटा लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी मारा गया था। उसका बदला भारत सरकार ने बहुत अच्छे से लिया है।

करनाल : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश ने कहा कि 22 अप्रैल को जो कायराना हमला हुआ था जिसमें मेरा बेटा लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी मारा गया था। उसका बदला भारत सरकार ने बहुत अच्छे से लिया है। जिन लोगों ने आतंकवाद को पनाह दी, कट्टरपंथी विचारधाराओं को बढ़ावा दिया और आतंक का अड्डा बनाया, उन्हें हमारी सरकार और सेना ने करारा जवाब दिया है।

राजेश नरवाल ने कहा कि सेना ने जो बदला लिया वो काबिलेतारिफ है। जो सीजफायर है वो राष्ट्र की एक कूटनीति होती है, जिसमें बाकी देश भी होते हैं। जो निर्णय सरकार ने लिया उससे मैं सहमत हूं। अगर पाकिस्तान दोबारा से सीजफायर का उल्लंघन करता है तो उसको खत्म कर देना चाहिए। आतंकवाद के मुद्दे पर सभी राष्ट्र एकजुट हैं। वहीं सेना के नाम संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि तीनों अंगों को बधाई, उनके मनोबल के लिए शाबाशी है। 

पहलगाम हमले में मारे गए थे लेफ्टिनेंट विनय नरवाल 

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 26 लोगों को आतंकवादियों ने मार दिया था। उनमें से एक भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। वे शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ पहलगाम घुमने गए हुए थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!