Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 28 Apr, 2025 08:25 PM

नूंह शहर में सेक्स रैकेट चला रही एक महिला व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर पुलिस ने नया खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का शिकार बनी एक महिला की शिकायत पर थाना नूंह शहर में 5 लोगों को नामजद करते हुए कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा...
नूंह, (ब्यूरो): नूंह शहर में सेक्स रैकेट चला रही एक महिला व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर पुलिस ने नया खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का शिकार बनी एक महिला की शिकायत पर थाना नूंह शहर में 5 लोगों को नामजद करते हुए कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला नूंह के जोगीपुर रोड पर बनी एक कोठी में सेक्स रैकेट चलाती थी। जिसकी जद में पीड़ित महिला भी आ गई। पीड़ित महिला अपनी मौसी की लड़की मुसिया के साथ नूंह आई और वहां पर मुसिया ने उसकी सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला हसीना से मुलाकात करवाई। पीड़ित की मौसी की लड़की उसे लालच देकर हसीना के पास छोड़कर चली गई। जहां पर उसे ग्राहकों के साथ हमबिस्तर करवाया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 8 से 10 दिन उसे नूंह में रखा गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कराती रही। उसके बाद पीड़िता को पाली नंगला एक अस्पताल में ले जाया गया। उस अस्पताल में भी दो लोगों ने लगभग 10 दिन तक उसके साथ बलात्कार किया।
फिर उसे अलग-अलग स्थानों पर भी ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। एक दिन मौका पाकर वह उनके चंगुल से भाग निकली और गुरुग्राम के भौंडसी थाना पहुंची। जहां उसने पुलिस के सामने अपनी आपबीती बताई, जिस पर भौंड़सी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर नूंह शहर थाना पुलिस को भेज दी। नूंह शहर थाना पुलिस ने 25 मार्च 2025 को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 5 लोगों को नामजद कर अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नूंह शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी मौसी की लड़की को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वहीं मामले की सरगना हसीना को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।