कैथल में दोस्त ने दोस्त की छाती में किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर तोड़ा दम; खौफनाक हत्याकांड से मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 25 Aug, 2026 04:23 PM

man murders friend in kaithal

पूंडरी थाना के गांव बरसाना में पेस्टिसाइड के छिड़काव के लिए बिहार से आए एक प्रवासी मजदूर की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : पूंडरी थाना के गांव बरसाना में पेस्टिसाइड के छिड़काव के लिए बिहार से आए एक प्रवासी मजदूर की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 8 बजे मृतक सुबोध और आरोपी विजय इकट्ठे बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया ओर विजय ने सुबोध की छाती मे चाक़ू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। 

जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि गांव बरसाना में दो मजदूरों की आपस मे कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद विजय ने सुबोध की छाती में चाकू घोंप दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारे सबूत जुटाकर जांच में जुट गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!