नशे की हालत में फंदे पर लटका दो बच्चों का बाप, मौत से परिवार में छाया मातम

Edited By Vivek Rai, Updated: 02 Jul, 2022 09:36 PM

man hanged on the noose in a state of intoxication mourning in family

गांव कुमासपुर में दो बच्चों के पिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में छत से लटका मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत(राम सिंहमार): जिले के गांव कुमासपुर में दो बच्चों के पिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में छत से लटका मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक को नशा करने की लत थी।

जानकारी के अनुसार नशे की लत के चलते ही कुमासपुर गांव के टिंकू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों  ने पुलिस को बताया कि टिंकू नशा करने का आदि था। परिवार के लोग उसका नशा छोड़ने का उपचार करा रहे थे। वह कई बार ज्यादा नशा कर लेता था। ऐसे में टिंकू को पता नहीं रहता था कि वह क्या कर रहा है। वह ऊपर के कमरे में सोने के लिए गया था। इसी हालत में टिंकू ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!