Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Feb, 2026 08:23 PM

सेक्टर-65 थाना एरिया में एक 22 वर्षीय युवक के सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी योगेश के रूप में हुई है। वह सेक्टर-66 में एक किराये के कमरे में रहता था और निजी कंपनी में काम था।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-65 थाना एरिया में एक 22 वर्षीय युवक के सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी योगेश के रूप में हुई है। वह सेक्टर-66 में एक किराये के कमरे में रहता था और निजी कंपनी में काम था।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम की है, जब रूम पार्टनर वापस लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर योगेश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वह गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते से ही लौट आया और तब से काफी तनाव में था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।