फेसबुक पर दोस्ती करना युवती को पड़ा महंगा, इज्जत देकर चुकानी पड़ी कीमत (VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jan, 2019 03:44 PM

फेसबुक पर दोस्ती करना युवती को उस वक्त महंगा पड़ा। जब आरोपी युवक ने पहले लड़की को अपने दोस्ती के चंगुल में फसाया और बाद में दोस्ती के नाम पर युवक ने पीड़ित युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया...

पानीपत (अनिल कुमार): फेसबुक पर दोस्ती करना युवती को उस वक्त महंगा पड़ा। जब आरोपी युवक ने पहले लड़की को अपने दोस्ती के चंगुल में फसाया और बाद में दोस्ती के नाम पर युवक ने पीड़ित युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। वहीं युवती को फोन कर धमकी देने लगा कि अगर किसी को कुछ बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा और साथ ही अश्लील वीडियो का हवाला देकर 10 लाख रुपये की मांग भी करने लगा।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला पानीपत का जहां युवक ने पहले तो युवती से फेसबुक दोस्ती की उसके बाद युवक इस लड़की से फोन पर बात करने लगा और उससे पानीपत में आकर मिलने लगा। वहीं युवती का आरोप है पहले तो युवक ने युवती से प्लाट लेने के बहाने 2 लाख रुपये लिए और बाद में युवती को दोस्तों के साथ पार्टी के करने के लिए घर बुलाकर पीड़िता को कोल्ड्रिंक में कुछ नशीली दवाई मिलाकर पीला दी, जिससे युवती बेहोश हो गई और युवती की बेहोशी का फायदा उठाते हुए तीनो दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलत्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी लड़के इस युवती से 10 लाख रुपये की डिमांड की और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश गौतम ने बताया की सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम को पड़ोसी राज्य उतरप्रदेश भेजा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!