हरियाणा में मनोहर सरकार कर रही जात-पात की राजनीति: सुशील(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 23 Feb, 2020 04:49 PM

दिल्ली में बहुमत हासिल करके सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी अपने पैर पसारने की कोशिश में जुटी हुई है। आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद करनाल पहुंचे। उन्होंने आप पार्टी से जुडऩे के लिए नंबर जारी किए हुए। सांसद ने नंबर पर जनता...

करनाल(केसी आर्या): दिल्ली में बहुमत हासिल करके सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी अपने पैर पसारने की कोशिश में जुटी हुई है। आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद करनाल पहुंचे। उन्होंने जनता से पार्टी से जुडऩे के लिए जारी किए नंबरों पर मिस्ड कॉल करने के लिए कहा। सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। 

इस दौरान राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्राइम ग्राफ बढ़ रहा है। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार जात-पात की राजनीति कर रही है। सरकार को अपने काम पर धयान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की तरह हरियाणा सरकार भी लोगों को फ्री में सुविधाए दें। 

वहीं अमेरिका राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं, उनकी पत्नी दिल्ली सरकार के स्कूलों में जाकर हैप्पीनेस क्लास में हिस्सा लेंगी। लेकिन खबरें ये हैं कि हैप्पीनेस क्लास के इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण नहीं है। इस पर सुशील गुप्ता ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि सरकार उन्हें चाहे जितना भी दूर कर ले, पर जनता उनके करीब है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!