हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, दीपक बाबरिया बने नए प्रदेश प्रभारी
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Jun, 2023 08:09 PM

गुटों में बिखरी हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है।
दिल्ली(कमल कंसल): गुटों में बिखरी हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। कांग्रेस हाईकमान ने अब मौजूदा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की छुट्टी कर दी है और उनकी जगह पर दीपक बाबरिया को नया प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया था। अब उन्हें हटाकर गुजरात कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया है। शक्ति सिंह गोहिल से पहले हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल को बनाया गया था। लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान गुटबाजी के चलते विवेक बंसल विवादों में इस कदर घिरे, कि उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया था।
बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने दीपक बाबरिया को हरियाणा का प्रभारी बनाने के साथ-साथ दिल्ली कांग्रेस का प्रभार भी सौंपा है। ऐसे में दीपक बाबरिया के लिए हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती होगी।
हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Haryana: बीजेपी ने दीपक मंगला को दी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख किया नियुक्त

IAS के बाद अब IPS पर CBI का शिकंजा, हरियाणा कैडर के IPS ऑफिसर दीपक गहलावत गिरफ्तार...रिश्वत मामले...

हरियाणा BJP ने किया बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, रमेश सैनी को सौंपी कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष की...

हरियाणा की जेलों में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, लिया गया ये बड़ा फैसला

हरियाणा में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS, 1 IFS, 10 HCS के हुए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा के नए पटवारियों को बड़ी राहत: अटकने नहीं पाएगी सैलरी, सरकार ने जारी किया 'बैकअप प्लान'!

बड़ा फैसला; हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने सूचना प्रसार को लेकर जारी किए नए आदेश...नियम तोड़े तो...

हरियाणा BJP के पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने की दूसरी शादी...सामने आईं तस्वीरें, जानिए कौन है...

हरियाणा में योग दिवस पर सियासी ट्विस्ट ; कांग्रेस के इस बागी विधायक को कार्यक्रम में बनाया मुख्य...

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, युवा जिला अध्यक्ष ने अचानक दिया इस्तीफा; मची सियासी हलचल