Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Jun, 2026 02:39 PM

हरियाणा के जींद जिले की पुलिस ने बड़ा कामयाबी हासिल करते हुए अवैध हथियारों सहित 2 आरोपियों को
जींद : हरियाणा के जींद जिले की पुलिस ने बड़ा कामयाबी हासिल करते हुए अवैध हथियारों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुच गई है।
DSP संदीप सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जींद में CIA स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह के नेतृत्व में, पुलिस टीम को खुफिया जानकारी मिली कि राजपुरा भैण के रहने वाले तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण उर्फ नूना अवैध हथियारों के साथ अपने खेत में मौजूद हैं।
इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिर्चपुर रोड पर स्थित खेत पर छापा मारा तो पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। जब दोनों की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से दो राइफलें, सात पिस्तौलें और 400 जिंदा कारतूस जब्त किए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लगभग नौ दिन पहले उन्होंने रेलवे रोड अंडरपास के पास एक बैंक गार्ड को बंदूक की नोक पर लूटा था और उसकी लाइसेंसी राइफल तथा पिस्तौल छीन ली थी। इसके अलावा, उन्होंने 2023 में एक और लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी कबूल की, जिसमें उन्होंने बस स्टैंड इलाके में एक गार्ड से 12-बोर की राइफल छीन ली थी।