पशुधन प्रदर्शनी में महेंद्रगढ़ की घोड़ी ने हासिल किया पहला स्थान, नाम है मीरा...पहले भी 6 बार रही है चैंपियन

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Feb, 2026 07:05 PM

mahendragarh mare won first place in the livestock exhibition

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में एक घोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया है। घोड़ी का नाम मीरा है। जोकि महेंद्रगढ़ से कुरुक्षेत्र आई है। मीरा छह बार पहले भी चैंपियन रह चुकी है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में एक घोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया है। घोड़ी का नाम मीरा है। जोकि महेंद्रगढ़ से कुरुक्षेत्र आई है। मीरा छह बार पहले भी चैंपियन रह चुकी है। मीरा सिर से पैर तक पूरी तरह सफेद है।

घोड़ी के मालिक राकेश ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ से कुरुक्षेत्र आए हैं। उन्होंने कहा कि उसकी घोड़ी का नाम मीरा है। जिसने पशुधन प्रदर्शनी में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह पह7ह बार चैंपियन रह चुकी है। मीरा नुकरा नस्ल की घोड़ी है। जिसकी उम्र ढाई साल है। जिसकी ऊंचाई 64 इंच है।

वहीं पशुपालक राकेश ने बताया कि वह राधा रानी नाम की एक भैंस भी मेले में पहली बार लेकर आए हैं और पहली बार में ही उनकी भैंस राधा रानी ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा है कि यह भैंस 4 दांत की है और 17 किलो दूध देती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!