गर्लफ्रेंड के साथ अन्य युवक की दोस्ती का था शक, आशिक ने गोलियों से भूनकर ली जान

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2022 05:06 PM

mad lover killed young man by firing for girlfriend

युवक को शक था कि राहुल का संबंध उसकी गर्लफ्रेंड के साथ है। इसी शक में सोनीपत के रहने वाले इस युवक ने राहुल की हत्या कर दी थी।

फरीदाबाद(अनिल): हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड के साथ दूसरे युवक की दोस्ती होने के शक में एक युवक ने दूसरे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गांव छायसा में घर के बाहर राहुल नामक युवक पर गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सोनीपत के रहने वाले एक युवक ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर राहुल की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

सोनीपत के रहने वाले आशिक ने घर के बाहर ही ली थी युवक की जान

 

गौरतलब है कि बीती 21 जुलाई को फरीदाबाद के गांव छायसा में राहुल नामक युवक के ऊपर उसी के घर के बाहर हमला बोल दिया गया था। इस हमले में राहुल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन में से एक युवक को शक था कि राहुल का संबंध उसकी गर्लफ्रेंड के साथ है। इसी शक में सोनीपत के रहने वाले इस युवक ने राहुल की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। लेकिन घटना के करीब 8 दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की वजह से पर्दा उठाया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!