गुरुग्राम में तेंदुए का आतंक LIVE: सैलून में घुसा, एक व्यक्ति को किया घायल

Edited By Shivam, Updated: 09 Aug, 2019 11:24 PM

साईबर सिटी गुरुग्राम में शुक्रवार को एक तेंदुए ने करीब तीन घंटो तक तांडव मचाया। घरों की छतों पर कूदते तेंदुए ने एक युवक को घायल कर दिया , जिसके बाद तेंदुआ भागता हुआ एक सैलून में जा घुसा, जिसमें वह कैद हो गया, जिसके बाद फोरेस्ट विभाग की टीम ने तेंदुए...

गुरुग्राम (मोहित): साईबर सिटी गुरुग्राम में शुक्रवार को एक तेंदुए ने करीब तीन घंटो तक तांडव मचाया। घरों की छतों पर कूदते तेंदुए ने एक युवक को घायल कर दिया , जिसके बाद तेंदुआ भागता हुआ एक सैलून में जा घुसा, जिसमें वह कैद हो गया, जिसके बाद फोरेस्ट विभाग की टीम ने तेंदुए को बिना ट्रैंकुलाइज किए ही पकड़ लिया। घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर कस्बे की है, यहां तेंदुए की दहशत से इलाके में लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

दरअसल, दोपहर करीब तीन बजे बादशाहपुर कस्बे के एक घर के बेसमेंट में जब काम करने वाला नौकर गया तो उसने देखा कि वहां तेंदुआ बैठा हुआ है। उसके शोर मचाने पर तेंदुआ बेसमेंट से निकल कर घर में ही बने पार्क में आ गया। 

कस्बे में तेंदुआ आने की खबर आग की तरह फैल गई। तुरंत इसकी सूचना फोरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग को दी गई। तुरंत दोनों विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जब फोरेस्ट विभाग की टीम ने तेंदुए का ट्रैंगुलाइज करने की कोशिश की तो तेंदुआ भाग निकला और घरों की छतों पर खड़े लोगों पर अटैक कर दिया, जिसमें में एक शख्स घायल हो गया।

तेंदुआ जब घरों की छतों पर इधर उधर भाग रहा था, तो वो अचानक एक गली में नीचे गिर गया और हेयर सैलून की दुकान में ही घुस गया। गनीमत ये रही कि उस दौरान सैलून में कोई नहीं था। सैलून के मालिक ने तुरंत ही दुकान का शटर गिरा दिया, जिससे तेंदुआ सैलून में ही कैद हो गया। 

वहीं फोरेस्ट विभाग की टीम ने सैलून के शटर पर पहले एक साईड में पिंजरा लगा दिया और पूरे शटर पर जाल लगाया। शटर को हल्का सा खोलते ही तेंदुआ तुरंत पिंजरे में ही आ गया जिसके बाद पिंजरे को बंद कर दिया गया। जिस कारण तेंदुए को ट्रैंकुलाइज नहीं करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!