आरोप- वकील ने कोर्ट की पार्किंग में महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Edited By Shivam, Updated: 18 Jan, 2020 01:33 AM

lawyer raped woman in court parking case registered

हरियाणा के जिला सिरसा में एक महिला ने वकील पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी वकील राकेश कंबोज सिरसा कोर्ट में ही प्रैक्टिस करता है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी राकेश कंबोज ने कोर्ट काम्प्लेक्स की पार्किंग में एक गाड़ी में...

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के जिला सिरसा में एक महिला ने वकील पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी वकील राकेश कंबोज सिरसा कोर्ट में ही प्रैक्टिस करता है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी राकेश कंबोज ने कोर्ट काम्प्लेक्स की पार्किंग में एक गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया है। फि़लहाल महिला पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है। आरोपी वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि एक महिला ने महिला थाना में शिकायत दी है कि राकेश कंबोज नमक एक वकील ने उसके साथ रेप किया है। उन्होंने बताया किपीड़ित महिला किसी केस के सिलसिले में वकील से मिलने आई थी और वकील ने उसको बहला फुसलाकर उसको कोर्ट काम्प्लेक्स की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में ले गया और उसके साथ रेप किया हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही वकील को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!