राजनाथ की रैली में भाषण देते भावुक हुई दिवंगत भाजपा सांसद रत्न लाल की पत्नी बंतो कटारिया

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jun, 2023 04:21 PM

late bjp mp ratna lal s wife banto kataria became emotional

यमुनानगर जिले की नई अनाज मंडी में वीरवार को गौरवशाली भारत रैली को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। राजनाथ सिंह के साथ-साथ हरियाणा कैबिनेट के कई मंत्री भी मंच पर मौजूद थे।

यमुनानगर : यमुनानगर जिले की नई अनाज मंडी में वीरवार को गौरवशाली भारत रैली को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। राजनाथ सिंह के साथ-साथ हरियाणा कैबिनेट के कई मंत्री भी मंच पर मौजूद थे। वहीं राजनाथ की रैली में दिवंगत भाजपा सांसद रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया भाषण के दौरान बोलते हुए भावुक हो गई। 


देश की सुरक्षा से लेकर कई उपलब्धियों को गिनाया 


राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा से लेकर कई उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकालते हुए राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक नया नेता जगह-जगह मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कह रहा है, बताएं कहां है नफरत की दुकान।


हरियाणा में अब तक हो चुकी 8 बड़ी रैलियां

बता दें कि 2024 चुनाव को लेकर हरियाणा में अब तक आठ बड़ी रैलियां हो चुकी थी और आज नौवीं रैली यमुनानगर की नई अनाज मंडी में रैली का नाम गौरवशाली भारत रैली रखा गया था। रैली में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे और वह इसलिए क्योंकि इस रैली को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंच रहे थे। राजनाथ सिंह ने मंच पर आते सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार नाममात्र है। 

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूरी तरह से भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं कर पाए लेकिन यह भ्रष्टाचार आज से नहीं बल्कि पुरानी सरकार से चला आ रहा है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सरकार के समय में उन्होंने खुद माना था कि अगर दिल्ली से 1 रुपए चले तो वह नीचे आते-आते 15 पैसे रह जाता है लेकिन आज 1रुपए अगर दिल्ली से चलता है तो वह राज्य में आते हुए 1रुपए ही रहता है लेकिन उसके बावजूद भी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरकार हर तरह से जुड़ हुई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर सरकार में कोई भ्रष्टाचारी है तो वह सरकार से बाहर है। भ्रष्टाचारी की जगह सरकार में बिल्कुल नहीं होगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!