Weather: इन 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल यहां बरसेंंगे बादल...घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर

Edited By Isha, Updated: 06 May, 2025 08:38 AM

storm and rain alert in these 13 districts of haryana

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व पलवल शामिल है।


वहीं आंधी-तूफान भी आ सकता है और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं प्रदेश के 5 जिलों कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर व फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 7 मई को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।


7 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 8 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज व चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!