Haryana के 13 स्टेशन आधुनिक तकनीक से होंगे लैस, रेलवे प्रशासन ने उठाया अहम कदम, मिलेगा ये फायदा...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Feb, 2026 03:23 PM

13 stations in haryana will be equipped with modern technology the railway admi

रेल नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और तेज बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने सहारनपुर से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले रेल खंड को

अंबाला : सहारनपुर से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले रेल खंड को अब आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। रेल नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और तेज बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने यह कदम उठाया है। इसी के तहत उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के हाई डेंसिटी नेटवर्क (एचडीएन) और हाईली यूटिलाइज्ड नेटवर्क (एचयूएन) मार्ग पर स्थित 13 महत्वपूर्ण स्टेशनों को इस परियोजना के लिए चिन्हित किया गया है। इन स्टेशनों पर पारंपरिक सिग्नलिंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल प्रणाली में बदला जाएगा।

बता दें कि इस परियोजना के लिए 129.17 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत पुराने लीवर आधारित सिस्टम की जगह अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग रेलवे सिग्नलिंग की आधुनिक तकनीक है, जो ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित बनाती है। यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि जब तक ट्रैक पूरी तरह साफ न हो और पॉइंट सही दिशा में सेट न हों, तब तक सिग्नल हरा नहीं होगा।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस अपग्रेड से न केवल ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि संचालन में भी सुगमता आएगी और रेल यातायात की गति में सुधार होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!