हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर पर लैंडस्लाइड, मलबे में दबा घर, लोगों ने भागकर बचाई जान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Sep, 2025 06:47 PM

landslide on haryana himachal border house buried under debris yamunanagar news

हरियाणा और हिमाचल बॉर्डर से सटे हिमाचल के सिरमौर के गांव पलोहडी में लैंडस्लाइड हुआ है। पहाड़ दरककर घर के ऊपर जा गिरा। भूस्खलन से घर मलबे में पूरी तरह से दब गया है। घर की दीवारें टूट गई हैं।

यमुनानगर (परवेज खान) : हिमाचल में बाढ़ से ऐसी विभीषिका आई है कि पूरा प्रदेश त्राहिमाम त्राहिमाम हो गया है। लैंडस्लाइड से सड़कें पानी में बह गई है, घर भी तिनके की तरह बह गए हैं। हरियाणा और हिमाचल बॉर्डर से सटे हिमाचल के सिरमौर के गांव पलोहडी में लैंडस्लाइड हुआ है। पहाड़ दरककर घर के ऊपर जा गिरा। भूस्खलन से घर मलबे में पूरी तरह से दब गया है। घर की दीवारें टूट गई हैं। घर की छते बैठ गई। परिवार के लोगों ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई। इस विनाशलीला के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

PunjabKesari

परिवार के सदस्यों की माने साल 2023 में हमने लैंडस्लाइड का दंश झेला है। तब भी हमारा घर पूरी तरह से टूट गया था हमने तिरपाल से अपना सिर ढाका था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मजदूरी कर घर का पेट पलटा हूं। मेरी हैसियत इतनी नहीं है कि मैं इस घर की दोबारा से मरम्मत कर पाऊं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस दुख की घड़ी में मदद का हाथ मांगा है। 

PunjabKesari

गांव के प्रधान रघुबीर सिंह ने बताया कि जैसे ही हमें इस घटना की सूचना मिली तो मैं मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि घर पूरी तरह से तबाह हो गया है लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मैं पीड़ित परिवार को साथ लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलूंगा और जो भी आर्थिक मदद इस पीड़ित परिवार की हो सकेगी वह करने की पूरी कोशिश करूंगा। आपको बता दे कि गांव पलोहडी हरियाणा और हिमाचल बॉर्डर के साथ सटा हुआ गांव है। गांव के लोगों का संपर्क ज्यादातर हरियाणा से होता है। हालांकि मदद हिमाचल सरकार और प्रशासन को करनी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!