Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Jun, 2025 09:13 PM

फरीदाबाद में मकान मालिक ने किरायेदार को कमरा खाली करने पर छत से नीचे फेंक दिया। छत से नीचे गिरने के बाद किरायेदार को गंभीर चोटें आईं हैं। यह घटना संजय कॉलोनी की है। घायल व्यक्ति की पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
फरीदाबाद (पूजा शर्मा) : फरीदाबाद में मकान मालिक ने किरायेदार को कमरा खाली करने पर छत से नीचे फेंक दिया। छत से नीचे गिरने के बाद किरायेदार को गंभीर चोटें आईं हैं। यह घटना संजय कॉलोनी की है। घायल व्यक्ति की पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल की पत्नी बबीता गुप्ता ने बताया कि हम कमरा खाली कर रहे थे। तभी मकान मालिक ने कहा कि कमरा खाली क्यों कर रहे हो। फिर मालिक ने तैश में आकर मेरे पति को छत से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने फोन पर पुलिस को बुलाया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)