Kurukshetra : बटेड़ा हेड पर पेंटिंग के दौरान SYL नहर में बहे 2 मजदूर, सर्च ऑपरेशन जारी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 31 Jan, 2026 03:20 PM

kurukshetra two laborers swept away in the syl canal while painting at batera h

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बटेड़ा हेड पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब पुल की पेंटिंग का काम कर रहे 2 युवक

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बटेड़ा हेड पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब पुल की पेंटिंग का काम कर रहे 2 युवक SYL नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस, गोताखोरों और प्रशासन की टीमें मौके पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

पुलिस के मुताबिक डूबने वाले युवकों की पहचान अंबाला जिले के भूनी गांव निवासी गुरविंदर सिंह (22) और सागर (20) के रूप में हुई है। दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ लोहे के पुल पर शटरिंग बांधकर पेंटिंग का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक शटरिंग का पाइप खुल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर सागर का पैर फिसल गया और वह सीधे नहर में जा गिरा। 

साथ काम कर रहे मजदूरों के सामने ही सागर को डूबता देख गुरविंदर सिंह ने उसे बचाने के लिए बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी। गुरविंदर को तैरना आता था और उसने सागर को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन घबराहट में सागर ने उसे कसकर पकड़ लिया। तेज बहाव के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं सके और देखते ही देखते पानी में बह गए। 

नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया : गोताखोर

सूचना मिलते ही थाना केयूके के SHO विशाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले नहर पर बने हेड और पुलों की पेंटिंग का टेंडर दिया हुआ है। ठेकेदार द्वारा इन युवकों को काम पर लगाया गया था। हादसे के तुरंत बाद गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम को बुलाया गया, जिन्होंने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

प्रशासन के अनुसार नहर का बहाव काफी तेज है, जिस कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है। जरूरत पड़ने पर SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की मदद भी ली जा सकती है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में मातम छा गया। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!