कुरुक्षेत्र में फायरिंग मामला ; शूटर्स को बाइक व असला देने वाले गिरफ्तार, नोनी राणा गैंग से जुड़े हैं तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Apr, 2026 06:05 PM

kurukshetra firing case those who supplied bikes and weapons to the shooters ha

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शूटर्स को बाइक और असला उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल यादव उर्फ बीड़ी निवासी दप्पर और अरुणवीर सिंह उर्फ अन्नु निवासी टिवाना (जिला मोहाली) के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कुछ समय पहले ही कुख्यात गैंग से जुड़े थे और गैंग को लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहे थे।

फायरिंग से पहले फेंकी धमकी भरी पर्ची, 18 से ज्यादा राउंड दागे
15-16 अप्रैल की रात बाइक सवार बदमाशों ने रजनीश बंसल के लाडवा स्थित घर को निशाना बनाते हुए 18 से अधिक राउंड फायरिंग की। फायरिंग से ठीक पहले एक बदमाश ने घर के अंदर एक पर्ची फेंकी, जिस पर अंग्रेजी में “Shubham Pandit, Kartik Sharma; Rudra Bansal – Jaldi milte hai” लिखा था।

इस पर्ची के जरिए बदमाशों ने सीधे तौर पर धमकी दी। मामले में और कार्तिक शर्मा के नाम सामने आए हैं। शुभम पंडित पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो बदमाश कॉलोनी की गली में आते दिखाई देते हैं। एक बदमाश पैदल चलकर घर के पास पहुंचता है और पर्ची फेंकता है, जबकि दूसरा बाइक पर उसका साथ देता है। इसके बाद दोनों बदमाशों ने हथियार निकालकर घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पहले भी मांगी गई थी रंगदारी
घर की देखरेख करने वाले कर्मी ओम प्रकाश के अनुसार, जनवरी 2025 में रजनीश बंसल को फोन पर रंगदारी की धमकी दी गई थी। पैसे न देने के चलते बदमाशों ने रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले बंसल की सुरक्षा भी हटा दी गई थी।

घर के शीशे टूटे, पड़ोस में गिरे कारतूस के खोल
फायरिंग इतनी तेज थी कि घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए और गोलियों के खोल पड़ोसी के आंगन तक जा गिरे। घटना के समय घर में केवल कर्मी ओम प्रकाश मौजूद था, जो गोलियों की आवाज से दहशत में आ गया।

एक ने दी बाइक, दूसरे ने पहुंचाया असला
सीआईए-एक के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी विशाल और अन्नु पहले से एक-दूसरे को जानते थे। विशाल ने बाइक उपलब्ध करवाई, जबकि अन्नु ने वही बाइक और असला शूटर्स तक पहुंचाया। दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!