Edited By Harman, Updated: 15 Aug, 2026 12:39 PM

पिहोवा के गांव टिकरी के पास शनिवार को सवारियों से भरी एक बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी, जबकि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : पिहोवा के गांव टिकरी के पास शनिवार को सवारियों से भरी एक बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी, जबकि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार लगभग सभी यात्रियों के चोटिल होने की सूचना है। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।