भाजपा सरकार ने गुड़गांव को कर दिया बीमार- कुलदीप गुर्जर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Aug, 2024 03:08 PM

kuldeep gurjar said bjp destroyed health in gurgaon

भाजपा सरकार भले ही 10 साल में किए गए कार्यों की उपलब्धि गिनाकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, लेकिन इन 10 वर्षों में भाजपा ने गुड़गांव को बदहाल कर दिया है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर अस्पताल ही तोड़ दिया और मरीजों को निजी अस्पतालों की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा सरकार भले ही 10 साल में किए गए कार्यों की उपलब्धि गिनाकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, लेकिन इन 10 वर्षों में भाजपा ने गुड़गांव को बदहाल कर दिया है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर अस्पताल ही तोड़ दिया और मरीजों को निजी अस्पतालों की तरफ जाने के लिए विवश कर दिया है। भाजपा ने केवल लूट खसोट की राजनीति करनी सीखी है। यह बात सोहना तावडू विधानसभा से चुनावी ताल ठोक रहे कांग्रेस के प्रदेश युवा सचिव कुलदीप गुर्जर ने कही। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कुलदीप गुर्जर ने कहा कि गुड़गांव जिले के सिविल अस्पताल को भाजपा सरकार ने नया बनाने के नाम पर तोड़ दिया। सोहना क्षेत्र में सब डिविजन अस्पताल तो है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है। सीरियस मरीज आने पर उन्हें गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया जाता है। मरीजों को अस्पताल में दवाएं ही नहीं मिलती है। मजबूरन मरीजों को निजी अस्पताल की तरफ रुख करना पड़त है।

 

कुलदीप गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल अपने विकास पर जोर दिया है। चाहे वह स्वास्थ्य का क्षेत्र हो। बेहतर स्वास्थ्य देने के नाम पर निजी अस्पतालों को बढ़ावा दिया है। गरीब व्यक्तियों के लिए बनाए गए नागरिक अस्पताल में सुविधाएं न मिलने पर मजबूरन मरीजों को निजी अस्पतालों की तरफ जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस का राज था तब तक जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही थी। भाजपा सरकार में हुई प्रदेश की दुर्दशा को देखते हुए अब जनता का मन भाजपा से उब गया है। जनता इस विधानसभा चुनाव में दोबारा कांग्रेस को सत्ता पर विराजमान करेगी और प्रदेश के विकास को नया आयाम देगी। 

 

कुलदीप गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही सभी का समान रूप से विकास किया है। यही कारण है कि सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र में वह जहां भी जनता के बीच जाते हैं उन्हें जनता अपना प्यार देती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!