कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री का नहीं है कोई चेहरा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 29 Apr, 2024 06:30 PM

krishnapal gurjar targeted congress

पलवल के गांव नांगल जाट में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

फरीदाबाद (दीनेश कुमार)पलवल के गांव नांगल जाट में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारतीय सेना मजबूत हुई है। कश्मीर में कभी सेना पर पत्थर फेंकते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं होता विदेशों में भी भारत का मान-सम्मान बढ़ा।

फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से डरी हुई है। इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जिसके राज में विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। आज किसी देश की हिम्मत नहीं भारत की तरफ आंख उठा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में इतना काम नहीं किया। उससे कहीं ज्यादा मोदी की 10 साल की सरकार ने कर दिखाया है। आज हर घर को नल और जल मिला रहा है। लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।देश मे 4 करोड़ गरीब लोगों को मकान  दिए गए है। 11 करोड़ महिलाओं के लिए सौचालय बनाने की बात हो, देश मे 50 करोड़ लोगों का बैंक में खाता और 2 लाख का बीमा किया गया है।आज भारत की सेना मजबूत हुई है। कश्मीर में कभी सेना पर पत्थर फेंकते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं होता।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!