पलवल में भाजपा की विजय संकल्प रैली, सीएम सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- गरीबों को और गरीब करने का किया काम

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 17 Apr, 2024 06:59 PM

cm saini targeted congress

पलवल में भाजपा विधायक दीपक मंगला ने लोकसभा फरीदाबाद प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

पलवल (गुरूदत्ता गर्ग)पलवल में भाजपा विधायक दीपक मंगला ने लोकसभा फरीदाबाद प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सैनी ने लोगों को मंच से संबोधित करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा आम गरीब, मजदूर, पिछड़े और किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों व योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 50-55 वर्षों तक कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने का नारा देकर गरीबों को और गरीब करने का काम किया।

वहीं से नायब सिंह सैनी से भाजपा प्रत्याशियों को प्रचार के लिए के दौरान हो रहे विरोध और गांवों में घुसने नहीं देने के प्रश्न पर कहा कि इस चुनाव में विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए पुरानी वीडियो को अशोक तंवर की वीडियो बात कर झूठा प्रचार किया जा रहा है। आप वीडियो को जूम करके देखेंगे तो अशोक तंवर उस गाड़ी में है ही नहीं। चुनाव आयोग मामले को देख रहा है। चुनाव आयोग अपना काम करेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!