'300 सीटें जीत रहा 'INDIA'...किसानों की शहादत का बदला सरकार से लेंगे', हरियाणा में दहाड़े संजय सिंह

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Apr, 2024 06:08 PM

sanjay singh reached sonipat and asked for votes for aap

आप नेता संजय सिंह जेल से निकलने के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार में पूरे दम खम से जुट गए हैं। आप सांसद मंगलवार को कुरुक्षेत्र से 'INDIA' गठबंधन के साझा लोकसभा प्रत्याशी  सुशील गुप्ता के लिए जन समर्थन जुटाने गन्नौर पहुंचे...

गन्नौर(कपिल शर्मा): आप नेता संजय सिंह जेल से निकलने के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार में पूरे दम खम से जुट गए हैं। आप सांसद मंगलवार को कुरुक्षेत्र से 'INDIA' गठबंधन के साझा लोकसभा प्रत्याशी  सुशील गुप्ता के लिए जन समर्थन जुटाने गन्नौर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन देश में 300 से ज्यादा सीट जीतने जा रहा है। गठबंधन के दौरान जो हमने वायदे किए हैं, उनको पूरा किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री को 23 दिन तक जेल में इंसुलिन नहीं दिया गया।

PunjabKesari

जैसे जैसे हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान का समय नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान नेताओं का एक दूसरे पर जुबानी हमला तेज होता जा रहा है। सोनीपत सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला, उन्होंने अरविंद केजरीवाल के जेल में शुगर लेवल बढ़ने पर बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा का लाल है और दिल्ली में मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता उसपर हो रहे अत्याचार का बदला लेगी। उसे 23 दिन तक इंसुलिन नहीं दिया गया।

PunjabKesari

वहीं संजय सिंह ने इंडिया गठबंधन द्वारा 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और पूरे देश में 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों और महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अलावा जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक उन्हें भी 1 हजार रुपए प्रति माह दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार से किसानों की शहादत का बदला लिया जाएगा। संजय सिंह ने दावा किया कि हरियाणा और केंद्र में बदलाव होने जा रहा है। हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!