AAP को EVM बैलट नंबर 5 मिला है...ये संयोग नहीं पांडवों का आशीर्वाद है, कुरुक्षेत्र का रण जीतेगा 'INDIA': गुप्ता

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 May, 2024 05:35 PM

sushil gupta said aap gets blessings of pandavas in kurukshetra

दिल्ली भाजपा कार्यालय पर रविवार को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस पर कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ.सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा के जुल्म का जवाब जनता वोट की चोट से देगी।

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): दिल्ली भाजपा कार्यालय पर रविवार को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस पर कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ.सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा के जुल्म का जवाब जनता वोट की चोट से देगी।

इंडिया गठबंधन के कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि रण की भूमि महाभारत की नगरी कुरुक्षेत्र में लोकसभा चुनाव में मुझे बैलेट नंबर 5 मिला है जो पांच पांडव हैं, पांच पांडव की जीत निश्चित है।उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के अंदर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद है। भगवान श्री कृष्णा हमारे साथ हैं सत्य और धर्म हमारे साथ है। इसके अलावा गुप्ता ने कहा कि चुनाव मशीन पर बैलेट नंबर 5 मिलना संयोंग नहीं है, बल्कि 5 पांडव का आशीर्वाद है।

PunjabKesari

 '25 मई भाजपा गई'

वहीं इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेंस नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया। अरोड़ा ने कहा इस भीषण गर्मी में उमड़ा जन सैलाब संकेत दे रहा है कि 25 को भाजपा गई। इसके साथ ही राज्य सरकार को लेकर अरोड़ा ने कहा कि 4 जून के बाद सरकार चली जाएगी। यह सरकार अल्पमत में है। उसके बाद 5 जून को आपकी सरकार बनेगी। ये सभी बर्खास्त होंगे।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!