भाजपा की विजय संकल्प रैली, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जनता की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Apr, 2024 05:56 PM

bjp s victory resolution rally cm targets congress

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस की सोच गरीब को गरीब व कमजोर को कमजोर बनाए रखने वाली है। इस नीति से ही कांग्रेस शासन करती रही है, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को राहत देने का काम किया...

चंडीगढ़/महेंद्रगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस की सोच गरीब को गरीब व कमजोर को कमजोर बनाए रखने वाली है। इस नीति से ही कांग्रेस शासन करती रही है, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को राहत देने का काम किया है और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। कांग्रेस ने 1970 में गरीबी हटाओ का नारा दिया। उसके बाद 35 साल तक कांग्रेस ने देश पर राज किया, लेकिन गरीबों की कभी चिंता नहीं की। आज प्रधानमंत्री ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड देकर उन्हें इलाज की चिंता से मुक्त किया है। 80 करोड़ लोगों को 5 साल तक मुफ्त राशन का वायदा किया है। हर घर में नल से जल देने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ मकान बनाकर गरीबों को देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुवार को भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।  नायब सिंह सैनी ने यहां कांग्रेस के तुष्टिकरण वाले मेनिफेस्टो को भी देश के लिए घातक बताते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की नजर अब देश की जनता की संपत्ति पर है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है और अब कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में इस बात को शामिल किया है कि देश की संपत्ति की जांच करवाकर उसे “एक वर्ग विशेष“ के लोगों के बीच वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल एक वर्ग विशेष की चिंता है। कांग्रेस ने कर्नाटक में एक विशेष वर्ग के लोगों को ओबीसी में शामिल करने का काम किया है,जो अति निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम देश को कमजोर करने वाला कदम है।

PunjabKesari

नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ का नारा दिया और इस अभियान से हरियाणा में लाखों बेटियों को नया जीवनदान मिला। लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं कर्नाटक में एक बड़े नेता के परिवार में एक बेटी की हत्या कर दी गई, लेकिन कांग्रेस के किसी भी नेता ने एक शब्द भी नहीं बोला और उनके मुंह पर ताला लग गया। कांग्रेस के झूठ के कारण राजस्थान में 4000 से ज्यादा किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। 16000 किसानों की जमीन कुर्क हो गई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में केवल भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद की गारंटी हो सकती है बाकी किसी बात की कोई गारंटी नहीं है। देश की जनता अब इस बात को अच्छी प्रकार से समझने लगी है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते खोलकर गरीब व्यक्ति को बैंक में जाने का अधिकार प्रदान किया तो कांग्रेस ने कहा था कि खाते तो खुल जाएंगे, लेकिन उनमें पैसा कहां से आएगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्थिति यह है कि जन-धन के तहत खुले 50 करोड़ खातों में 45000 करोड रुपए जमा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। रेलवे और एयर की कनेक्टिविटी बेहतर करने का काम किया। देश में संस्कृति का संरक्षण करने का काम किया। जिसमें केदारनाथ का जीर्णोद्धार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकालेश्वर कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार, राममंदिर का निर्माण शामिल हैं। महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ जाने में पहले 9 घंटे लगते थे आज 4 घंटे में महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत 2014 में विश्व में आर्थिक ताकत के रूप में 11 स्थान पर था वह आज पांचवें स्थान पर है और जल्दी ही यह विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर विषय में देश को मजबूत करने का काम किया है देश की सीमाओं पर पहले हर रोज पत्थरबाजी होती थी, जिससे सीमा पर तैनात जवान परेशान थे, लेकिन आज न तो पत्थरबाजी होती है और ना ही पत्थरबाज नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की साख विदेशों में काफी बढ़ गई है और भारत की बात को विश्व की बड़ी शक्तियां बड़े ध्यान से सुनती हैं और उस पर अमल भी करती हैं।

PunjabKesari

जो पैसा भ्रष्टाचार के माध्यम से कुछ लोगों की जेब में जाता था,उस पैसे से किया विकास : धर्मबीर

भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी दो ऐसे फैसला थे जिससे देश में काले धन पर रोक लगी और भ्रष्टाचार खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि जीएसटी के माध्यम से देश के खजाने में 49 लाख करोड़ रूपया आने लगा है जो पहले केवल 18 लाख करोड़ रुपए आता था। उन्होंने कहा कि टैक्स पहले की तरह ही है। अंतर केवल इतना है कि पहले यह 31 लाख करोड़ रूपया भ्रष्टाचार के माध्यम से कुछ लोगों की जेब में जाता था और आज यह पैसा सड़कों, मेडिकल कॉलेज, एम्स, एयरपोर्ट के निर्माण में लगता है। उन्होंने कहा कि चीन हमारे बाद आजाद हुआ, लेकिन वह विकास के मामले में हमसे आगे निकल गया।  अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हम उसे कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में लेह लद्दाख और नॉर्थ ईस्ट में चीन के कैंप लगे हुए थे और वहां जाने में हमारे सैनिकों को 15 दिन लग जाते थे, लेकिन आज नेशनल हाईवे बनने से वहां जाना आसान हुआ है और देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। धर्मवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इतना जलवा है कि पाकिस्तान के लोग भी कहते हैं कि एक बार नरेंद्र मोदी उनका देश भी संभाल ले तो वहां का भी कुछ भला हो जाए।

विकास के पहिए को निरंतर जारी रखने के लिए 10 के 10 कमल खिलने जरूरी : डॉ. अभय सिंह यादव

विजय संकल्प रैली को सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में चल रहे विकास के पहिए को निरंतर जारी रखने के लिए हमें हरियाणा में 10 के 10 लोकसभा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करनी होगी और हमारे लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह को अधिक से अधिक मतों से जीत कर लोकसभा में भेजना होगा।

411 सीट जीतेगी भाजपा : रामबिलास शर्मा

हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में 411 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और 4 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 411 सांसदों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही ताकत है कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के गांव में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को तहस-नहस कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली चुनाव नहीं है बल्कि यह धर्म युद्ध है और इस युद्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनाना 140 करोड़ लोगों का सपना है।

PunjabKesari

देश की कमान सुरक्षित हाथों में, इसे बरकरार रखना होगा : ओमप्रकाश यादव

नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने ’’विजय संपन्न रैली्य्य  को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय देश की कमान सुरक्षित हाथों में है इसी को बरकरार रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को हमें मजबूत करना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पर के नारे को साकार करने के लिए हमें भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करना होगा। चौधरी धर्मवीर सिंह की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत होगी।

महेंद्रगढ़ में विजय संकल्प रैली में नारनौल नगर परिषद प्रधान कमलेश सैनी, महेंद्रगढ़ नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी,सुरेन्द्र पूनियां,  भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, गार्गी कक्कड़ , जिला परिषद जिला प्रमुख राकेश कुमार,विजय लक्ष्मी चेयरमैन, मंजू कौशिक, मनीष राव, मोनिका चेयरमैन सतनाली,चन्द्र कला खातौद,जिला पार्षद देवेंद्र यादव, जिला पार्षद वचनाईनाथ, विद्यानंद लांबा,भारती सैनी, अजीत कलवाड़ी, सुधीर दीवान, पवन खैरवाल,राकेश शर्मा, शिवकुमार मेहता, निर्मल तंवर, अर्चना ठाकुर,अमित भारद्वाज, सरला यादव, सरिता जांगड़ा, माया सैनी, अमित मिश्रा नरेंद्र झिमरिया, नौरंग सिंह बसई,राजेन्द्र लाम्बा डालनवास,दिवान शेखावत, हरिओम तंवर सरपंच, नौरंग सिंह बसई, मुन्नाभाई शेखावत,विष्णु पाली,सुरत सैनी,मास्टर दिनेश सैनी,धमेन्द्र सैनी,रामबिलास सैनी,लक्ष्मीनारायण सैनी,ओमप्रकाश सैनी,शकुंतला महायच,सोनी सैनी,मुकेश खटीक तथा पांचों मंडल अध्यक्ष अशोक शेखावत,सतबीर भैरा,दिनेश यादव, कुलदीप शर्मा, विवेक खैरवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल हुए

आज अन्य पार्टियों को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वालों में नारनौल से पवन सैनी, सतपाल सैनी, महेंद्र सैनी, सुनील सैनी, डॉक्टर अनिल सैनी, डॉक्टर नरेंद्र यादव, महेंद्रगढ़ से शशि यादव, अमित यादव, हेमंत सैनी, कृष्ण सैनी, संजय सैनी, कालू राम, विनोद कुमार, पप्पू प्रधान शामिल हैं। इन सभी ने कैलाश सैनी के प्रयासों से भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!