हरियाणा वाले हो जाएं सावधान! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश...कई इलाकों में बरसेंगे ओले

Edited By Isha, Updated: 15 Jan, 2025 07:44 AM

people of haryana should be careful

हरियाणा में एक बार फिर बादल बरसने की संभावना जताई जा रही है। इस बार बारिश के बाद हरियाणा के मौसम में पूरी तरह बदलाव आने लगेगा, या यूँ कहें कि ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। वहीँ दूसरी तरफ शीतलहर ने भी

हिसार: हरियाणा में एक बार फिर बादल बरसने की संभावना जताई जा रही है। इस बार बारिश के बाद हरियाणा के मौसम में पूरी तरह बदलाव आने लगेगा, या यूँ कहें कि ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। वहीँ दूसरी तरफ शीतलहर ने भी हरियाणा में कोहराम मचाया हुआ है। बारसिह की संभावना जताने के साथ साथ मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना भी जताई है। वहीँ प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होगा और फिर आज और कल 2 दिन झमाझम बारिश होगी।
  
मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह से ही कई जिलों में घनी धुंध छाई हुई थी। जिस कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीँ वाहन चालकों को भी यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीँ आज मौसम विभाग ने हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक आज 15 जनवरी और फिर कल 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। इसी के साथ साथ प्रदेश के कई इलाको में कई ओले भी गिर सकते हैं। वहीँ अगले 6 दिन में मौसम कई बार करवट बदलेगा। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!