कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं हरियाणा वाले, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jan, 2025 08:23 AM

hailstorm may occur along with rain in haryana

हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान गिरने लगा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान गिरने लगा है। प्रदेश के 10 जिलों में कोल्ड वेव यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें हिसार, रोहतक, चरखी-दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल है। प्रदेश में 2 दिन लगातार बारिश होगी। मैदानी राज्यों में बारिश होगी और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, पंचकुला, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर में कई स्थानों पर धुंध छाई हुई है। अगले 3 घंटे चंडीगढ़ समेत 11 जिलों में घनी धुंध बनी रहेगी।

बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जनवरी को प्रदेश में बारिश हो सकती है। 15 को कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं। करनाल में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां रात का तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है। पलवल व रोहतक में सबसे अधिक 11.2 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.9 मिलीमीटर बारिश भी हुई। अभी भी रात का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री तक ज्यादा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!