'पूरा परिवार खाली था तो सोचा...यात्रा निकाल लें', बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर कृष्ण बेदी का कटाक्ष

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 29 Jan, 2026 03:17 PM

krishna bedi sarcasm on brijendra singh sadbhavna yatra

हरियाणा के समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी गुरुवार को यमुनानगर में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी गुरुवार को यमुनानगर में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे। मंत्री कृष्ण बेदी ने UGC से जुड़े मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद संबंधित विधेयक लाया गया है। इस कानून व्यवस्था से डरने की जरूरत केवल उन्हें है जो गलत कार्य करते हैं। जो लोग नियमों के दायरे में हैं, उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं होनी चाहिए और बिना कारण किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।

बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मंत्री बेदी ने कहा कि ऐसी यात्रा के लिए किसके पास समय नहीं होता। अब पूरा परिवार खाली बैठा हुआ है तो सोचा होगा कि चलो यात्रा निकाल लेते हैं। बेदी ने कहा इस यात्रा को उनकी पार्टी के नेताओं का ही समर्थन नहीं मिल रहा। राजनीतिक यात्राएं लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने दावा किया कि इस पहल को व्यापक राजनीतिक समर्थन नहीं मिल रहा। 

यमुनानगर में खनन गतिविधियों को लेकर उठे सवालों पर मंत्री ने कहा कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उनका कहना था कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, साथ ही कानून व्यवस्था भी बनी रहे।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि कष्ट निवारण समिति के समक्ष कुल 15 मामले रखे गए, जिनमें 10 नए और 5 लंबित मामले शामिल थे। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!