'प्रधानमंत्री को दौरे के लिए सुरजेवाला से पूछने की जरूरत नहीं', कांग्रेस नेता के बयान पर कृष्ण बेदी का पलटवार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Sep, 2025 08:40 PM

krishna bedi s retort to surjewala s statement

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बैठक को दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को घेरा।

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बैठक को दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को घेरा। कृष्ण बेदी ने सुरजेवाला के उस बयान पर करारा पलटवार किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा न करने को लेकर सवाल उठाए थे। 

आज कैबिनेट मंत्री यमुनानगर के लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस बैठक में 19 समस्याओं को रखा गया था। इनमें से 14 का निपटान तो मौके पर कर दिया गया। जबकि 5 समस्याओं का निपटान नहीं हो सका। उनको अगली बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया है।

 कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हरियाणा के हालतों का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरजेवाला से पूछकर नहीं आएंगे। प्रधानमंत्री को किसी राज्य के दौरे के लिए विपक्षी नेताओं से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, उन्हें पता है कि कब कहां जाना है। बेदी ने बताया कि वैसे भी हरियाणा में बाढ़ के हालात पंजाब और हिमाचल से ठीक हैं। 

हमारे प्रशासनिक अधिकारी लगातार और समय-समय पर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं। लोगों का दुख दर्द समझ रहे हैं और समय पर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नायब सैनी रात के 2 बजे तक अधिकारियों से बाढ़ ग्रस्त इलाकों की रिपोर्ट ले रहे हैं और उनको राहत सामग्री भी दे रहे हैं।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!