Edited By Harman, Updated: 08 Jun, 2026 01:52 PM

फतेहाबाद के डीपीआरसी भवन में आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे और ग्रीवेंस की मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने 13 मामलों की सुनवाई की और आठ मामलों का मौके पर निपटारा किया। कृष्ण बेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अधिकारियों को...
फतेहाबाद ( रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के डीपीआरसी भवन में आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे और ग्रीवेंस की मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने 13 मामलों की सुनवाई की और आठ मामलों का मौके पर निपटारा किया। कृष्ण बेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर कोई भी मीटिंग में ना पहुंचा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एक मामले की सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री ने शिकायतकर्ता पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। एक स्कूल के मामले को लेकर लगातार झूठी शिकायत की जा रही थी और शिकायतकर्ता मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद मंत्री ने पुलिस को शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
दूसरे मामले में फतेहाबाद के योग नगर इलाके में कुत्ते की पिटाई के मामले को लेकर सुनवाई कर रहे कैबिनेट मंत्री की फतेहाबाद की एसपी निकिता खट्टर से कई देर तक बहस हुई। इसके बाद मंत्री ने पुलिस को दोबारा एसआईटी गठित करके दोबारा जांच करवाने की आदेश दिए। मामले के अनुसार कुत्ते की पिटाई को लेकर एक व्यक्ति पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जिस पर मंत्री ने आपत्ति जाहिर की।
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में पानी की समस्या को दूर करने के लिए मंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग को एक सप्ताह का समय दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले गांव वालों की समस्या का समाधान करो उसके बाद गांव वालों को कहा कि धन्यवाद करने के लिए मीटिंग में जरूर आना।