परिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म (VIDEO)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 Sep, 2018 11:59 AM

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिगा को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोसी के भांजे पर लगा है। आरोपी का लड़की के घर आना-जाना था। आरोपी ने 2 बार लड़की....

गोहाना(सुनील जिंदल): सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिगा को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उनके पड़ोसी के भांजे पर लगा है। आरोपी का लड़की के घर आना-जाना था। उसने 2 बार लड़की के परिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म किया।  पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने अक्तूबर, 2017 से मार्च, 2018 के बीच उसकी बेटी से कई बार दुष्कर्म किया।  

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के पिता के ए.टी.एम. कार्ड से करीब 1.17 लाख रुपए भी निकाले हैं। इस बात का पता चलने पर जब परिजनों ने ए.टी.एम. कार्ड वापस मांगा तो बेइज्जत करने व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!