सनसनीखेज: चौथी कक्षा के छात्र काे किडनैप कर नहर में फेंका, सर्च अभियान जारी(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 05 Feb, 2020 05:35 PM

कुरुक्षेत्र में स्कूल के बाहर से चौथी कक्षा के छात्र का अपहरण उसे नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस को सीसीटीवी की मदद से आरोपी का सुराग लगा। आरोपी को समाना, पंजाब से काबू किया। गोताखोरों की मदद से एसवाईएल नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन...

कुरुक्षेत्र(रंदीप): कुरुक्षेत्र में स्कूल के बाहर से चौथी कक्षा के छात्र का अपहरण कर उसे नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस को सीसीटीवी की मदद से आरोपी का सुराग लगा। आरोपी को समाना, पंजाब से काबू किया। गोताखोरों की मदद से एसवाईएल नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्चा नहीं मिल सका। आरोपी युवक व बच्चे का परिवार एक ही बिरादरी से हैं। देर रात तक पुलिस सर्च में लगी थी। 

बता दें कि डेरा बाजीगर, दयालपुर निवासी सोमनाथ के 2 बेटे 10 वर्षीय गुरमीत उर्फ अमृत व 6 वर्षीय आयु मिर्जापुर स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब पौने 9 बजे दादा देवीदयाल दोनों बच्चों को स्कूल के बाहर छोड़ कर चले गए। छोटा बेटा आयु गुरमीत का बैग लेकर अंदर चला गया। जबकि गुरमीत किसी के साथ बाइक पर बैठकर मिर्जापुर गांव की तरफ चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो आयु रोने लगा। 

इसके बाद स्कूल शिक्षकों को गुरमीत के स्कूल में न होने का पता चला। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजन पहुंचे। पता चला कि गुरमीत को एक मोटा सा युवक साथ ले गया है। इस पर परिजनों ने आशंका जताई कि बिरादरी का ही एक युवक उसे ले गया होगा। पुलिस ने तलाश शुरू की। आसपास सीसीटीवी कैमरे तलाशे। जिनमें जस्सा उर्फ अक्षय निवासी समाना, पंजाब गुरमीत को बाइक पर साथ ले जाते दिखा। इसके बाद पुलिस जस्सा की तलाश में लगी।

पूछताछ में पता चला कि जस्सा का डेरा बाजीगर में आना-जाना था। यहां की एक लड़की से उसकी दोस्ती हो गई। बताया कि गुरमीत ने उसे लड़की के साथ देखा था, पोल खुलने के डर से उसने गुरमीत को अगवा कर नहर में फेंका।

आरोपी बोला- नहर में फेंका
मंगलवार को पुलिस ने जस्सा को समाना में खोज निकाला। पुलिस को बताया कि वह बच्चे को लेकर एसवाईएल नहर पर गया था। ढांड रोड पुल से कुछ ही दूरी पर उसने बच्चे को नहर में फेंका। हालांकि तब गुरमीत डूबा नहीं था, पानी उसकी कमर तक था। उसे फेंकते ही पकड़े जाने के डर से वह भाग निकला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!