सरकारी कर्मचारियों पर खट्टर सरकार सख्त, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की करेगी जांच(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 08 Nov, 2019 12:54 PM

हरियाणा सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की जांच करेगी। वहीं सीबीआई (CBI) द्वारा एक फर्जी बोर्ड का ........

ड़ेस्क : हरियाणा सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की जांच करेगी। वहीं सीबीआई (CBI) द्वारा एक फर्जी बोर्ड का खुलासा किए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने ये फैसला किया कि सभी विभागों पर आदेश जारी किए जाएगें तथा सरकारी कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

इस फर्जी बोर्ड के द्वारा पूरे देश में सैकड़ों 10वीं और 12वीं के फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस फर्जी बोर्ड का भंडाफोड़ किया था। सीबीआई के इस खुलासे के बाद हरियाणा की मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों और सभी विभागों के अध्यक्षों को सभी कर्मचारियों के शैक्षणिक डॉक्यूमेंट जांच करने के आदेश दिए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!