केशव ने 100 किलोमीटर की दौड़ 10 घंटे में लगा कर बनाया रिकॉर्ड

Edited By vinod kumar, Updated: 23 Nov, 2020 02:19 PM

keshav set a record by running 100 kilometers in 10 hours

यमुनानगर के लम्बी दौड़ के धावक केशव मानिकटाला ने 100 किलोमीटर की दौड़ 10 घण्टे  में लगा कर रिकॉर्ड बनाया। इस दौड़ में देश के विभिन्न राज्यों के धावक अपने शहर में तिरंगा ले कर दौड़े। पूरे देश से लगभग 150 धावकों ने भाग लिया।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर के लम्बी दौड़ के धावक केशव मानिकटाला ने 100 किलोमीटर की दौड़ 10 घण्टे  में लगा कर रिकॉर्ड बनाया। इस दौड़ में देश के विभिन्न राज्यों के धावक अपने शहर में तिरंगा ले कर दौड़े। पूरे देश से लगभग 150 धावकों ने भाग लिया।

 PunjabKesari, haryana

केशव की दौड़ रविवार सुबह 4 बजे शुरू हो कर 2:00 बजे होटल सफायर के नजदीक समाप्त हुई। जहां शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल और यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने केशव को मेडल दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि केशव ने यह रिकॉर्ड बना कर हरियाणा और यमुनानगर का नाम रोशन किया है।

PunjabKesari, haryana

केशव ने यही एक रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि इससे पहले वह कई नेशनल वा इंटरनेशनल रिकॉर्ड दौड़ने बना चुका है। अब केशव का इरादा यमुनानगर से दौड़ लगाकर अमरनाथ यात्रा में पहुंचने का है। इसके अलावा वह चंडीगढ़ से इंदौर तक भी दौड़ लगा रिकॉर्ड बनाना चाहता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!