'मोदी से भी बड़ा झूठा केजरीवाल', उदयभान का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 31 Jan, 2025 09:47 PM

kejriwal is a bigger liar than modi  udaybhan s big attack on aam aadmi party

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। दिल्ली के चुनाव में जनता कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाने जा रही है

यमुनानगर (सुरिंदर मेहता) : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। दिल्ली के चुनाव में जनता कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाने जा रही है और निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है। 

शुक्रवार शाम को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी की धर्मपत्नी प्रभात त्यागी के निधन पर उनके निवास पर शोक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सूचना आयुक्त हरियाणा अशोक मेहता भी साथ पहुंचे। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढाढस बंधाया। 

शीला दीक्षित जितना विकास नहीं कर पाएगा- उदयभान

वही पत्रकारों पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवालों को लेकर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी जनता के बीच में अपना जमीनी विश्वास खो चुकी है। दिल्ली की आज दिल्ली की जनता कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकास कार्यों को देख रही है। जनता ने यह मान लिया है कि जो विकास कांग्रेस के समय में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया था उतना विकास आज तक दिल्ली का किसी ने भी नहीं किया। 

भाजपा कर रही खोखले वादे- उदयभान

उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कहा कि सिर्फ खोखले वादे और झूठे आश्वासन की एक लंबी लिस्ट के सिवा भाजपा के पास अपना दिखाने को कुछ भी नहीं है। हरियाणा की कानूनी व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में बसपा प्रत्याशी की हत्या और यमुना नगर में पिछले दिनों हुए गोली कांड इस बात के सबूत है। वहीं व्यापारियों और उद्योगपतियों से विदेश में बैठकर अपराधी फिरौती मांग रहे है। आज हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है।

दिल्ली की जनता दूषित पानी पीने को मजबूर- उदयभान

यमुना नदी के जल को लेकर उन्होंने कहा कि वहां का अगर पानी दूषित है और पीने योग्य नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार की बनती है। केजरीवाल ने स्वयं इस बात को माना है कि मुझे अगले पांच साल दिए जाएं ताकि मैं यमुना नदी की सफाई कर सकूं। लेकिन जब वह 2015 और 2020 में सत्ता में आए तब भी उन्होंने ऐसे ही झूठे वादे किए थे। आज दिल्ली में सड़कों की हालत बदतर है और दिल्ली की जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है।

सीएम ने किया जल का अपमान- उदयभान

वहीं उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा यमुना के पानी के आजमान पर भी सवाल उठाए और कहा कि सिर्फ हरियाणा नहीं पूरे देश ने देखा कि मुख्यमंत्री ने जब यमुना जल का आचमन किया और उसी में तुरंत थूक दिया। इस तरह का दिखावा कर मुख्यमंत्री क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिनके कैबिनेट मंत्री अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे है और सवाल उठा रहे हैं तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा में सरकार किस तरह से चल रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!