सीमेंट उखड़ा, सरिये आए बाहर! 34 करोड़ के जिला परिषद भवन के निर्माण में मिली गड़बड़ी, 3 अधिकारी सस्पेंड

Edited By Harman, Updated: 03 Jun, 2026 03:56 PM

karnal irregularities found in construction of 34 crore zila parishad building

हरियाणा के करनाल में करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे जिला परिषद भवन के निर्माण कार्य की जांच के दौरान कई गड़बड़ियां देखने को मिली हैं। बताया जा रहा है कि भवन के पिलरों और लेंटर में सीमेंट उखड़ने से लोहे के सरिये बाहर दिखाई दे रहे हैं। विभाग ने...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के करनाल में करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे जिला परिषद भवन के निर्माण कार्य की जांच के दौरान कई गड़बड़ियां देखने को मिली हैं। बताया जा रहा है कि भवन के पिलरों और लेंटर में सीमेंट उखड़ने से लोहे के सरिये बाहर दिखाई दे रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान खामियां मिलने पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। CM सैनी के सामने रखी गई निर्माणाधीन भवन की फोटो में भी ये गड़बड़ियां साफ दिखी। विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए एक्सईएन परमिंदर सिंह, एक्सईएन नारायण दत्त और जेई रमेश चंद को सस्पेंड कर दिया है।

निर्माण में गड़बड़ी सामने आने के बाद संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!