टिकट कटने पर कर्णदेव की नाराजगी हुई जगजाहिर, CM सैनी से नहीं मिलाया हाथ...इग्नोर कर चलते बने पूर्व मंत्री कंबोज

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Sep, 2024 09:11 AM

karandev did not shake hands cm saini after his ticket was cut

मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद उनके गांव मंधार पहुंचे। सीएम ने कर्ण देव कंबोज की तरफ हाथ बढ़ाया तो उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच दिए और मुख्यमंत्री को नजर अंदाज कर दिया। इससे जाहिर होता है कि पूर्व राज्य मंत्री को टिकट न मिलने की कितनी टीस पहुंची है।

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद पार्टी के अंदर चल रहा कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस नेता को टिकट मिल गई है वह खुश है, लेकिन जिन्हें टिकट की उम्मीद थी और टिकट नहीं मिला, वह पार्टी से काफी खफा नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज का है। मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद उनके गांव मंधार पहुंचे। सीएम ने कर्ण देव कंबोज की तरफ हाथ बढ़ाया तो उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच दिए और मुख्यमंत्री को नजर अंदाज कर दिया। इससे जाहिर होता है कि पूर्व राज्य मंत्री को टिकट न मिलने की कितनी टीस पहुंची है। टिकट न मिलने से उनके वर्कर भी काफी नाराज है और उन्होंने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

कर्ण देव कंबोज रादौर और इंद्री से टिकट की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने दोनों ही सीटों से उनके नाम को दरकिनार कर दिया। इसके तुरंत बाद पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। जैसे ही यह खबर पार्टी तक पहुंची तो उन्हें मनाने की कोशिश की गई।

आपको बता दें कि 2019 में कर्ण देव कंबोज ने रादौर विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा पर भीतरघात के आरोप लगाए थे और उन्हें हार का जिम्मेदार भी ठहराया था। अब पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को भाजपा ने रादौर से टिकट दी है, जिससे वह काफी खफा नजर आ रहे हैं। अभी तो पार्टी की तरफ से उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने आज सुबह 9 बजे रादौर की कंबोज धर्मशाला में एक वर्कों की अहम बैठक बुलाई है, अब देखना यह होगा कि कर्ण देव कंबोज का अगला कदम क्या रहता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!