हाय रे गर्मी! इंसान ही नहीं मशीनों का भी हाल बेहाल! पेट्रोल पंप पर कर्मियों ने लगाया ये जुगाड़

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Jun, 2025 04:14 PM

kaithal news petrol pump machines overheating cooled with ice and wet sacks

कैथल में पंप मालिक मशीन की मोटर के ऊपर गीली बोरी और बर्फ रखकर तेल डाल रहे है। ये दिक्कत लगभग सभी पंप पर आ रही हैं जिसकी वजह से मशीन ठंडा रखने के लिए बर्फ का प्रयोग किया जा रहा हैं। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक इस परेशानी का सामना करणा पड़ता हैं।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : हरियाणा में जून में गर्मी अब प्रचंड हुई है। लगातार चार दिनों से भीषण लू चल रही हैं जिसकी वजह से हर कोई बेहाल है। दिन का औसत पारा 40 से 44 डिग्री हो गया हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप मालिक भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे है जिसके चलते पेट्रोल वाली मशीने गर्म होकर बंद होने की नौबत आ गई हैं। गर्मी की वजह से मशीनों की मोटर गर्म हो जाती हैं, जिससे बार बार तेल डालने में दिक्कत आ रही है।

ऐसे में पंप मालिक मशीन की मोटर के ऊपर गीली बोरी और बर्फ रखकर तेल डाल रहे है। ये दिक्कत लगभग सभी पंप पर आ रही हैं जिसकी वजह से मशीन ठंडा रखने के लिए बर्फ का प्रयोग किया जा रहा हैं। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक इस परेशानी का सामना करणा पड़ता हैं।

पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि गर्मी की वजह से मशीन की मोटर काम छोड़ देती है तो ऐसे में गीली बोरी और बर्फ रखकर तेल डालना पड़ता है। ये दिक्कत लगभग सभी पंप पर सुबह 11बजे से शाम 5 बजे तक आ रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!