पाकिस्तानी कनेक्शन पर बोले ज्योति मल्होत्रा के वकील, मीडिया के सभी सवालों का दिया बेबाकी से जवाब

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Jun, 2025 10:01 PM

jyoti malhotra s lawyer spoke on pakistani connection answered bluntly

ज्योति मल्होत्रा कि आगामी सुनवाई 9 जून को होने जा रही है ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ज्योति की केस की सुनवाई अदालत में की जाएगी।

हिसार (विनोद सैनी) : ज्योति मल्होत्रा कि आगामी सुनवाई 9 जून को होने जा रही है ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ज्योति की केस की सुनवाई अदालत में की जाएगी। जासूसी के आरोप में पंजाब में गिरफ्तार किए गए एक अन्य यूट्यूब के बारे में सवाल करने पर कुमार मुकेश ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि ज्योति मल्होत्रा का आरोपी यूट्यूब पर के साथ किसी तरह का संपर्क रहा है। 

वकील कुमार मुकेश ने कहा कि ज्योति के केस को स्टडी किया जा रहा है और जल्दी ही इसी महीने बेल एप्लीकेशन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ज्योति के घर से जो सामान बरामद किया गया था, उसको स्टडी करके वापस लौटा दिया गया है, परंतु उनके ताऊ जी की एक एफडी है जो रिटायरमेंट के दौरान उन्होंने करवाई थी वो अभी तक नहीं दी है।

मीडिया की बातों को बताया बेबुनियाद

ज्योति के पिता का बेटी से मिलने के सवाल पर कुमार मुकेश ने कहा कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है, इसमें मुलाकात के समय में वह उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्योति मल्होत्रा केस में पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं, वह आरोपी के आधार पर लगाई है, उन्हें अब स्टडी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मीडिया में जो भी बातें इस केस के बारे में छापी जा रही है या दिखाई जा रही है वह सब बेबुनियाद हैं। 

जासूसी करती तो चोरी-छुपे करती- मुकेश

कुमार मुकेश ने कहा कि ज्योति यदि जासूसी करती भी तो वह चोरी छुपे करती, इस तरीके से यूट्यूब पर वीडियो के माध्यम से नहीं करती। अन्य राज्य की पुलिस द्वारा ज्योति से पूछताछ करने के सवाल पर बोलते हुए कुमार मुकेश ने कहा कि किसी भी संबंधित केस में दूसरे राज्य की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सकती है, परंतु वह आरोपी को अपने साथ लेकर नहीं जा सकती।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!