ज्योति मल्होत्रा ने दायर की जमानत याचिका, बेटी से जेल में मिलने पहुंचे पिता

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Jun, 2025 08:40 PM

jyoti malhotra filed bail plea father went to meet daughter in jail

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने अपनी जमानत याचिका दायर कर दी है। इस मामले की सुनवाई 11 जून को होगी। आज ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ज्योति से मिलने के लिए जेल भी पहुंचे थे।

हिसार (विनोद सैनी) : जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने अपनी जमानत याचिका दायर कर दी है। इस मामले की सुनवाई 11 जून को होगी। आज ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ज्योति से मिलने के लिए जेल भी पहुंचे थे। ज्योति मल्होत्रा ने अपने अधिवक्ता कुमार मुकेश  के माध्यम से जमानत अदालत में दायर की है। 

अधिवक्ता कुमार मुकेश ने कहा कि जमानत याचिका अदालत में दायर की गई है, अदालत ने पुलिस से जवाब मांगा है। अधिवक्ता ने बताया कि ज्योति के अदालत से कागजात हासिल करके केस को पूरी तरह से स्टीज किया, बाद में अदालत में जमानत याचिका के लिए अर्जी दाखिल की है। कुमार मुकेश ने कहा कि पुलिस की तरफ से डॉक्युमेंट्स दाखिल किए गए है, जिनमें पुख्ता सबूत नही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज FIR को स्टीज किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि हिसार कि सिविल लाइन पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ जासूसी करने के आरोप सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। न्यू अग्रसेन कालोनी की रहने वाले ज्योति मल्होत्रा अपने पिता हरीश व ताऊ के साथ हिसार में रहती थी। ज्योति के ताऊ की पुलिस ने एफडी ले रखी है वह भी पुलिस ने वापस नहीं लौटा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!