हरियाणा के जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ, हिसार में लगाया गया रक्तदान शिविर

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Nov, 2025 01:54 PM

justice surya kant of haryana becomes the 53rd cji of the country

मूल रूप से हिसार जिले के पेटवाड़ गांव निवासी सूर्यकांत ने आज देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। सूर्यकांत हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं जो देश के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की खुशी में हिसार न्यायालय में भी...

हिसार (विनोद सैनी) : मूल रूप से हिसार जिले के पेटवाड़ गांव निवासी सूर्यकांत ने आज देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। सूर्यकांत हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं जो देश के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की खुशी में हिसार न्यायालय में भी वकीलों ने लड्डू बांटकर बधाई दी। 

PunjabKesari

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए दिवाली होली जैसा है। हिसार बार कार्यालय में हवन किया गया तथा मेडिकल कैंप लगाया गया। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय का नाम हिसार बार एसोसिएशन से जुड़ा था और अब उसमें और चार चांद लग गए हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों के बाद भी आज का दिन देश के इतिहास के रूप में याद किया जाएगा, जब हिसार बार एसोसिएशन के सदस्य रहे सूर्यकांत ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। 

हिसार बार कार्यकारिणी ने बहुत बेहतरीन सुविधा आज के दिन की है। हिसार से बड़ी संख्या में वकील दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हुए हैं। सीनियर वकील सुभाष गोदारा ने कहा कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत से 40 साल से ज्यादा समय से जुड़ा हुं। वे हमारे सीनियर रहे हैं। वे शुरू से गंभीर किस्म के इंसान रहे हैं। किताबों से उनका विशेष लगाव रहा है। उनके तर्क शक्ति को देखते हुए तत्कालीन हिसार के जजों ने उन्हें और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस समय बाद उन्होंने वकालत की दुनिया में एक अपनी अलग पहचान बना ली। 

सुभाष गोदारा ने बताया कि केवल 38 वर्ष की छोटी सी आयु में सूर्यकांत हरियाणा के एडवोकेट जनरल बने थे। अब हरियाणा के इतिहास में सूर्यकांत पहले व्यक्ति है जो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद पर पहुंचे हैं। देश के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष में हिसार बार ने भी संपूर्ण तैयारी की हुई थी। उन्होंने कहा कि हम ऐसी कामना करते हैं कि देश के मुख्य न्यायाधीश और अधिक ऊंचे पद पर पहुंचें।

वहीं युवा एडवोकेट सचिन दहिया ने कहा कि आज हमारे लिए बड़े ही गर्व और उत्साह का क्षण है कि आज हमारे सीनियर ने चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया पद की शपथ ली है। इस उपलक्ष में आज हिसार बार की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह रक्त किसी जरूरतमंद के काम आएगा। हमने खुशी के क्षण को एक मदद के क्षण में भी बदला है। सचिन ने कहा कि यहां के अधिवक्ता और ऊंचे पदों तक जाएं और हिसार का नाम रोशन करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!