'उसकै तो 5 हजार वोट भी नी आणी थी', जेपी ने दुष्यंत की हार पर छिड़का नमक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Jul, 2025 09:21 PM

jp sprinkled salt on dushyant s crushing defeat

हिसार से लोकसभा सांसद जयप्रकाश (जेपी) शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह उचाना पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन उनके समाधान को लेकर अधिकारियों से बातचीत भी की।

उचाना (अमनदीप पिलानिया) : हिसार से लोकसभा सांसद जयप्रकाश (जेपी) शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह उचाना पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन उनके समाधान को लेकर अधिकारियों से बातचीत भी की। सांसद ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में उचाना हलका आता है। सांसद होने के बाद ये मेरा फर्ज बनता है कि लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करवाने का हर संभव प्रयास करूं। इसलिए आज समस्याऐं सुनने आया हूं।

सांसद बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब का भला भाजपा बिल्कुल भी नहीं कर सकती है। भाजपा वाले तो बेर को भी अंगूर कहते हैं। ये दुर्भाग्य हमारा है कि हमारे लोग उन पर विश्वास करते है। जिन लोगों ने भाजपा को वोट दिए थे वो भी परेशान हैं। चुनाव से पहले राशन कार्ड बनाए दिए लेकिन चुनाव के बाद राशन कार्ड काट दिए गरीब को अमीर बना दिया। भाजपा ने पेंशन काट दी, राशन कार्ड काट दिए, सरसों के तेल के दाम बढ़ा दिए, बिजली के दाम बढ़ा दिए, रोजमर्रा के सामान के भाव बढ़ा दिए। 

दुष्यंत पर साधा निशाना

जयप्रकाश ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वायदों से मुकरी है। 300 यूनिट बिजली की बात भाजपा के घोषणा पत्र में है, 500 रुपए में गैस सिलेंडर कहा था वो क्या मिला है। ये झूठे लोग हैं,इनकी चर्चा करने का कोई फायदा नहीं है। विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं ने भ्रमित होकर भाजपा को वोट डाले। उन्होनें कहा कि दो पार्टी इनेलो-जेजेपी हैं जो भाजपा की बैशाखी हैं। जेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला को 5 हजार वोट भी नहीं मिलने थे, लेकिन वो 2 हजार वोट अधिक ले गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!