जींद के युवक की अमेरिका में मौत, डंकी के रास्ते गया था US, परिजनों ने शव लाने की प्रशासन से लगाई गुहार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 May, 2025 05:22 PM

jind youth dies in america had gone to us via dunki

जींद जिले के अलेवा गांव से 35 लाख रुपए खर्च कर अमेरिका गए युवक की मौत हो गई। मृतक नवीन 3 साल पहले जींद से डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। जहां 2 मई को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद जिले के अलेवा गांव से 35 लाख रुपए खर्च कर अमेरिका गए युवक की मौत हो गई। मृतक नवीन 3 साल पहले जींद से डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। जहां 2 मई को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को वापस लाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। अनुमान है कि शव को भारत लाने में करीब 30 लाख रुपए खर्च आएगा। परिवार इतने पैसे लगाने में असमर्थ हैं। 

मृतक के भाई बलराज चहल ने बताया कि 2022 में परिवार ने 30 से 35 लाख रुपये खर्च कर नवीन को डंकी रास्ते से अमेरिका गया था। उसे अमेरिका भेजने के लिए कुछ पैसे घर से तो बाकी ब्याज पर लिए गए थे। 7 से 8 महीने बाद नवीन को अमेरिका में काम मिला, जहां वह ट्रक चलाता था। परिवार की नवीन से आखिरी बात 1 मई की रात को हुई थी। जिसमें नवीन ने बताया कि उसे हाथ में तेज दर्द है। इसके बाद नवीन के दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सुबह पता चला कि हार्ट अटैक से उसकी मृत्यु हो गई। नवीन अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में 2 बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई हैं। परिवार के पास 2 एकड़ जमीन है, जिससे घर का गुजारा चलता है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!