Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Oct, 2025 09:23 PM

आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन (हरियाणा कैडर) ने वरिष्ठ अधिकारी वाई. पूरण कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन (हरियाणा कैडर) ने वरिष्ठ अधिकारी वाई. पूरण कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने इसे पुलिस सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह दून, एडीजीपी (टेलीकॉम, हाईवेज़ एंड ट्रैफिक) के नेतृत्व में अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी अमनीत पी. कुमार, आईएएस से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं।
बैठक में सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और दुख की इस घड़ी में परिवार को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने कहा कि पूरा पुलिस विभाग इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)