चहल के बाद हरियाणा के इस खिलाड़ी को चेन्नई ने खरीदा, बेस प्राइस से 11 गुना ज्यादा दिया पैसा

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2024 06:44 PM

ipl 2025 mega auction anshul kamboj sold to csk for rs 3 40 crore

करनाल के रहने वाले गेंदबाज अंशुल कंबोज को चेन्नई ने 3.40 करोड़ रुपये खरीद लिया है। वे बेस प्राइस से करीब 11 गुना ज्यादा पैसे में बिके हैं।

हरियाणा डेस्कः इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। इसमें करनाल के रहने वाले गेंदबाज अंशुल कंबोज को चेन्नई ने खरीद लिया है। वे बेस प्राइस से करीब 11 गुना ज्यादा पैसे में बिके हैं। अंशुल को लेकर मुंबई और चेन्नई के बीच बोली में लड़ाई चली थी। सीएसके ने अंशुल को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें अंशुल कंबोज हरियाणा के लिए रणजी खेलते हैं। केरल के खिलाफ मैच में एक ही पारी में 10 विकेट लेकर वह चर्चा में आए थे।

अंशुल कंबोज ने आईपीएल में खेले 3 मैच

अंशुल कंबोज ने पिछले सीजन से ही आईपीएल डेब्यू किया है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक सिर्फ 3 मैच खेले हैं। इस दौरान 2 विकेट झटके हैं। अंशुल का ओवर ऑल टी20 रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 17 टी20 मैचों में 26 विकेट लिए हैं। वहीं लिस्ट ए के 15 मैचों में 23 विकेट झटके हैं।

इससे पहले हरियाणा के जींद के स्पिनर युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे भारतीय स्पिनर बनकर नया रिकॉर्ड बनाया है। IPL 2024 में चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, जिसमें चहल ने 15 मैचों में 18 विकेट लिए थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!