विदेशी धरती में गूंजेगा 'श्री कृष्ण' का नाम, इस तारीख को मनाया जाएगा इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 02 Jul, 2024 12:53 PM

international gita festival will be celebrated in england

विदेश की धरती इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव। विदेश की धरती पर गीता की अलख जगाने वाले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि इंग्लैंड की धरती लीसेस्टर में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक...

कुरुक्षेत्र (रंदीप रोर): विदेश की धरती इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव। विदेश की धरती पर गीता की अलख जगाने वाले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि इंग्लैंड की धरती लीसेस्टर में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा जिसे लेकर वहां के लोगों में भरपूर उत्साह है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में वहां के मेयर और पुलिस अधिकारियों सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को श्रीमद् भागवत गीता भी बांटी जाएगी।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि उस कार्यक्रम के बाद कनाडा में 5-6 दिन तक गीता प्रवास कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने बताया की भागवत गीता के प्रति देश के साथ-साथ विदेश में भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी लगने लगा है कि वास्तविक समाधान हमें भागवत गीता से मिल सकता है। जो युद्ध के हालात बन रहे हैं उसका समाधान भी भगवत गीता के अंदर है।

 

जानकारी के अनुसार मॉरीशस यूके इंग्लैंड कनाडा सहित कई कंट्री में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा चुका है। वहीं अमेरिका केन्या फ्रांस इंडोनेशिया नेपाल से भी अंतर्राष्ट्रीय गीता मौसम बनाने का न्योता मिला है कि वहां पर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जाए।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!