Edited By Manisha rana, Updated: 16 Mar, 2025 09:22 AM

पश्चिमी यमुना नहर में शुक्रवार देर रात एक इनोवा गाड़ी गिर गई।
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के कस्बा रादौर के गांव धनोरा की पश्चिमी यमुना नहर जिसके एक कोने में थाना रादौर की सीमा तो दूसरे में थाना इंद्री की जबकि नहर पर कुरुक्षेत्र के लाडवा की सीमा लगती है। इसी पश्चिमी यमुना नहर में शुक्रवार देर रात एक इनोवा गाड़ी गिर गई। कार में सवार दो लोग होली मनाकर अपने गांव बप्पा सुढूरा जा रहे थे तभी रात के करीब 9:30 बजे जब यहां पर वह पहुंचे तो गाड़ी अचानक से नियंत्रण खो बैठी और सीधे पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन यहां पर कोई ना कोई हादसा जरूर होता है लेकिन बड़ा हादसा यहां पर देखने को मिला। हालांकि नहर में पानी तो कम था लेकिन जिस जगह कार गिरी वहां बताया जा रहा था कि गहरे गड्ढे होने के कारण पानी की गहराई 20 फीट के करीब है> शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार के शाम के लगभग 3 से 4 बजे के बीच चार जिलों के गोताखोरों की मदद से इनोवा को ढूंढ निकाला।

हालांकि शनिवार सुबह से ही गोताखोर लगातार पानी में गाड़ी की तलाश कर रहे थे और तभी एक शव तो गोताखोरों को सुबह ही मिल गया था, लेकिन दूसरा शव कार में फंसा होने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। लगभग 17 घंटे के बाद आखिरकार गोताखोरों को इनोवा गाड़ी मिल ही गई जिसे स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल गाड़ी के अंदर से दूसरा शव भी पुलिस को मिल गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तो वही इस पूरे मामले की कार्रवाई अब इंद्री पुलिस कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)