हरियाणा में कंप्यूटर ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, समान काम समान वेतन लागू करने की कर रहे मांग

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 15 Jul, 2024 01:07 PM

indefinite strike of computer operators in haryana

हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने करनाल में आज से अपनी हड़ताल शुरू कर दी है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़): हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने करनाल में आज से अपनी हड़ताल शुरू कर दी है। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय में काम के लिए आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल का पता था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों की सहायता के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। अब उन्हें दोबारा काम के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे।

हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के बैनर तले डिस्ट्रिक्ट आईटी सोसाइटी के तहत सरकारी कार्यालय में काम करने वाले सभी कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी विभिन मांगे सरकार के सामने रख रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही इसलिए कंप्यूटर ऑपरेटरो ने यह हड़ताल की है।

इन मांगों को पूरा करने की कर रहे मांग

बता दें कि हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ से जुड़े ये कंप्यूटर ऑपरेटर डिस्ट्रिक्ट आईटी सोसाइटी का केंद्रीय कारण करके बजट का प्रावधान करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डी आई टी एस में शामिल करने की मांग भी की जा रही है। इसके साथ ही समान काम समान वेतन लागू करने, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने और सरकार की रेगुलराइजेशन पॉलिसी के तहत कंप्यूटर ऑपरेटरों को पक्का करने की मांग भी की जा रही है।

इससे पहले भी प्रदेश भर के कंप्यूटर ऑपरेटर लंबे समय तक हड़ताल पर रहे थे। जिसकी वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं, तो सरकारी कार्यालय में काम प्रभावित हो रहा है। कस हड़ताल के चलते जमीन के इंतकाल, रजिस्ट्री, वाहन रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जैसे काम हुए बंद। जिसका पूरा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को अपने काम करवाने के लिए सरकारी कार्यालय के बार बार चक्कर काटने पड़ सकते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगों की तरफ आखिर कब तक ध्यान देती है और यह हड़ताल कब तक खत्म हो पाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!